Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

संखा नदी से लगभग 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद

संखा नदी से लगभग 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद



चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा शव


बरेली     फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की संखा नदी में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव करीब चार से पाँच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और संभव है कि यह किसी अन्य स्थान से बहकर यहां पहुंचा हो। मृतका की उम्र लगभग 55 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

whatsapp whatsapp