कैंटर की टक्कर से इनोवा 10 फीट गहरी खाई में गिरी
कैंटर की टक्कर से इनोवा 10 फीट गहरी खाई में गिरी
*मुदित प्रताप की रिपोर्ट*
बरेली फतेहगंज पश्चिमी कैंटर गाड़ी ने इनोवा गाड़ी में मारी टक्कर, इनोवा गाड़ी 10 फीट गहरी खाई में गिरी, गाड़ी में बैठे लोग हुए घायल। जानकारी के अनुसार आज शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे नेशनल हाईवे एएनए कॉलेज, माधौपुर फाटक के पास लखनऊ से हरिद्वार जा रही इनोवा गाड़ी को तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए साइड मार दी। जिससे इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में गिरी। इनोवा गाड़ी में महिला, पुरुष और 4 छोटे बच्चे मिलाकर 9 लोग बैठे हुए थे। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर रोड पर परसाखेड़ा बीएल एग्रो कंपनी में काम कर लौट रहे फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला ठाकुरद्वारा बसंत विहार कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा एवं अन्य राहगीरों ने घायलों की मदद कर पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा बरेली निजी अस्पताल भिजवाया।