Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित


बरेली। बुधवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बरेली प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) दीपा अग्रवाल तथा प्रो. (डॉ.) मनीषा राव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ हुआ।

संगीत विभाग की छात्राओं काजल, गुंजन उपाध्याय, नैन्सी, महिमा दिवाकर, शीतल, मालती, वन्दना राजपूत, संजना मौर्या और अंजलि ने डॉ. भूपेन्द्र कुमार के निर्देशन में स्वागत गीत एवं कुलगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का मनोहारी आगाज़ किया। इसके पश्चात प्राचार्या प्रो. (डॉ.) दीपा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए छात्राओं को निरंतर परिश्रम और उपलब्धियों के लिए प्रेरित किया।

सामाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका प्रो. (डॉ.) रन्जू राठौर ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की, जिसमें वर्षभर आयोजित शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर गतिविधियों के साथ-साथ प्राध्यापकों की अकादमिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। संगीत विभाग की शोध छात्राओं महिमा दिवाकर एवं नैन्सी ने ग़ज़ल प्रस्तुति दी, जिसमें रणविजय सिंह ने तबले पर संगत की। वहीं शोधार्थी प्रिन्स गुप्ता ने गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना बटोरी।

समारोह के दौरान मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्नातकोत्तर स्तर पर शिवानी सक्सेना (गृह विज्ञान), सरिता यादव (राजनीति विज्ञान), सुरभि सक्सेना (संगीत), आकृति सिंह (सामाजशास्त्र) तथा उपासना (वनस्पति विज्ञान) को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। स्नातक स्तर पर पल्लवी सिंह (कला संकाय), गरिमा राठौर (विज्ञान संकाय) और ज़ैनव (वाणिज्य संकाय) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा मन्तशा को क्रीड़ा चैम्पियन घोषित किया गया तथा विश्वविद्यालय टीम में चयनित अन्य छात्राओं और विभागीय प्रतियोगिताओं की विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए आशीर्वचन प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. (डॉ.) संध्या सक्सेना ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों—प्रो. (डॉ.) अनुभूति, श्री पंकज अग्रवाल, प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार, डॉ. फौजिया खान, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. निशा वर्मा, श्रीमती नेहा गुप्ता, डॉ. अन्नू महाजन, डॉ. हिमशिखा यादव, श्री प्रद्युम्न कुमार, डॉ. एकता सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. रिंकू कुमार, डॉ. विकास वर्मा पटेल सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

whatsapp whatsapp