एसएसपी ने फिर दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, 39 चौकी प्रभारियों के किये फेरबदल
एसएसपी ने फिर दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, 39 चौकी प्रभारियों के किये फेरबदल
बरेली। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। बरेली जनपद के 39 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस लिस्ट में शहर से देहात और देहात से शहर के दरोगाओं की अदला-बदली भी शामिल है। शहर से देहात और देहात से शहर तक तबादलों की लंबी लिस्ट में
एसआई मनोज कुमार उपाध्याय को थाना सिरौली से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी सिरसा, थाना बहेड़ी बनाया गया।
एसआई श्रीष चन्द्र प्रभारी चौकी सिरसा से थाना सिरौली भेजे गए।
एसआई जसवीर सिंह चौकी बल्लिया से कस्बा फरीदपुर में तैनात किए गए। एसआई देवेन्द्र सिंह, देशराज सिंह, हेमराज सिंह समेत कई दरोगाओं को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियाँ दी गईं।एसआई चन्द्रवीर को करगैना से डेलापीर, एसआई जुगमेन्द्र बालियान को डेलापीर से सराय, और एसआई राहुल शर्मा को सराय से कस्बा मीरगंज भेजा गया है।कुछ चौकियों पर नए नामों को मौका मिला है जबकि कुछ पुराने अनुभवकारियों को महत्वपूर्ण चौकियों पर तैनात किया गया है।