पानी का कोई रंग नहीं होता रोटी की कोई जात नहीं होती जहाँ इंसानियत जिंदा है वहाँ धर्म की कोई बात नहीं होती
पानी का कोई रंग नहीं होता रोटी की कोई जात नहीं होती जहाँ इंसानियत जिंदा है वहाँ धर्म की कोई बात नहीं होती
मुस्लिम युवती रिजवाना ने सिख युवक अमरीत सिंह मिट्ठू को बांधी राखी, जिंदगीभर रिश्ता निभाने का लिया संकल्प
बरेली। भाई-बहन का रिश्ता मजहब की सीमाओं से ऊपर होता है। इस रक्षाबंधन पर बहेड़ी की रहने वाली मुस्लिम युवती रिजवाना बी ने बरेली निवासी सिख युवक अमरीत सिंह मिट्ठू को राखी बांधकर भाई-बहन का नया रिश्ता कायम किया। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और इस रिश्ते को जिंदगीभर निभाने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के अवसर पर रिजवाना बी ने अमरीत सिंह मिट्ठू की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की। राखी बांधने के बाद रिजवाना ने कहा कि उन्हें हमेशा ऐसे भाई की तलाश थी, जो उनकी कद्र करे और हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि अमरीत सिंह जैसा भाई मिलना उनके लिए खुशी की बात है।
रिजवाना ने कहा, "मुझे अमरीत जैसा कदर करने वाला भाई चाहिए था, जो आज मुझे मिल गया। मैं जिंदगीभर इस रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी।"
वहीं अमरीत सिंह मिट्ठू ने भी रिजवाना की भावनाओं की कद्र करते हुए कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्यार, विश्वास और सम्मान पर कायम होता है। उन्होंने कहा कि वह भी अपनी बहन रिजवाना के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। जब भी उन्हें जरूरत होगी, वह हर संभव मदद के लिए उनके साथ मौजूद रहेंगे।
रक्षाबंधन पर बने इस रिश्ते ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और इंसानियत का संदेश दिया। दोनों ने कहा कि सच्चे रिश्तों के लिए मजहब की कोई दीवार नहीं होती।