Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अस्थाई रूप बरेली आई आईपीएस अंशिका वर्मा को मिली अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी की जिम्मेदारी

अस्थाई रूप बरेली आई आईपीएस अंशिका वर्मा को मिली अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी की जिम्मेदारी



बरेली-मुरादाबाद से लेकर कानपुर-लखनऊ तक तबाड़तोड़ तबादले, यूपी में 16 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर





बरेली।       यूपी की योगी सरकार ने 16 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। आईपीएस अंशिका वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस अंजली शर्मा को सहायक पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में नवीन तैनाती दी गई है। आईपीएस शैव्या गोयल को सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है. आईपीएस आदित्य को सहायक पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर आगरा से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा की जिम्मेदारी दी गई है।आईपीएस कुंवर आकाश सिंह को प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद बनाया गया है। आईपीएस अनंत चंद्रशेखर को सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली बनाया गया है। आईपीएस किरन यादव को सहायक पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। वहीं, आईपीएस अमृत जैन को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ बनाया गया है।  आईपीएस अमरेंद्र सिंह को एडीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। आईपीएस शुभम अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक भदोही बनाया गया है। आईपीएस अमोल मुरकुट को एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। आईपीएस पुष्कर वर्मा को एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है। आईपीएस अरुण कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बनाया गया है। आईपीएस व्योम बिंदल को अपर पुलिस अधीक्षक सहारनपुर बनाया गया है। आईपीएस भंवरे दीक्षा अरुण को एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर बनाया गया है। 

बताते चलें आईपीएस अंशिका वर्मा का जन्म 3 जनवरी 1996 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ। उनके पिता सरकारी नौकरी में थे। अब रिटायर हो चुके हैं। प्रयागराज में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद आईपीएस अंशिका वर्मा ने नोएडा के एक कॉलेज से 2018 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की।

आईपीएस अंशिका वर्मा ने बी. टेक पूरी होने के बाद ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी l उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी की तैयारी की है। 2019 में उन्होंने यूपीएससी का पहला अटेंप्ट दिया, लेकिन उन्हें असफलता मिली। इसके बाद उन्होंने 2020 में दोबारा पेपर दिया और 136 रैंक हासिल की।

whatsapp whatsapp