Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मिशन 124 के तहत शहर विधानसभा की चुनावी बैठक सम्पन्न

मिशन 124 के तहत शहर विधानसभा की चुनावी बैठक सम्पन्न


होटल पार्क ग्रैंड में उमड़ा जनसमर्थन, गौरव सक्सेना ने दावेदारी के साथ रखा विकास का विजन


बरेली। मिशन 124 शहर विधानसभा के अंतर्गत रविवार को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित होटल पार्क ग्रैंड में एक अहम चुनावी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों से आए युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर युवा प्रत्याशी गौरव सक्सेना ने शहर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी औपचारिक रूप से प्रस्तुत की और शहर के विकास को लेकर अपना विस्तृत दृष्टिकोण साझा किया।

गौरव सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास, सम्मान और अवसर पहुँचाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में युवाओं को केवल भीड़ बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि जरूरत ऐसे नेतृत्व की है जो युवाओं को निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाए और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दे।

उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सुरक्षा और शहर की बुनियादी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि बरेली जैसे बड़े शहर में अब तक एम्स जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्था का न होना चिंताजनक है। जिला अस्पताल सहित सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज आम नागरिक का अधिकार है।

युवाओं के पलायन पर चिंता जताते हुए गौरव सक्सेना ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित किए जाएं तो युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा के बढ़ते निजीकरण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा की पैरवी की।

बैठक के दौरान वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन 124 शहर विधानसभा के चुनावी पोस्टर का विमोचन किया गया और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

whatsapp whatsapp