Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नेशनल क्रॉस बो की स्वर्ण पदक विजेता को महापौर ने किया सम्मानित

नेशनल  क्रॉस बो की  स्वर्ण पदक विजेता को महापौर ने किया सम्मानित 


बरेली         नेशनल क्रॉस बो एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आगरा में आयोजित तीसरे नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में सब यूथ वुमैन कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया वो इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी चहक के  कोच देवव्रत ने बताया इस प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद चहक भारद्वाज का चयन अगले साल 2023 मे फ्लोरिडा  ( USA)में होने वाली वर्ल्ड क्रॉस बो शूटिंग के लिए ट्रायल सलेक्शन में हो गया है चहक भारद्वाज मंडल की पहली सब वुमेंन शूटर है जिन्होंने पहली प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की है राइजिंग स्टार शूटिंग एकेडमी के और भी कई  प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था चहक भरद्वाज के बरेली पहुँचने पर शहर के प्रथम नागरिक माननीय महापौर उमेश गौतम और राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने चहक को  पुरस्कार देकर भगवा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की माननीय महापौर ने कहा हमें गर्व है 11 वर्ष की छोटी सी बिटिया जो जीआरएम स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है ने हमारी बरेली नगरी नाथ नगरी का नाम रोशन किया है इस अवसर पर राधा रानी सेवा समिति के अध्यक्ष राम सेवक भारद्वाज व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना संयोजक अमित भारद्वाज जीतू देवनानी हरजीत सिंह लाली पार्षद सर्वेश रस्तोगी नीरज रस्तोगी रितेश शर्मा सौरव शर्मा आशीष भारद्वाज आदि लोगों ने चहक भारद्वाज को शुभकामनाएं दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की

whatsapp whatsapp