बरा-नंदेली रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से महिला की मौत
https://youtu.be/nvVVXhWzeIA?si=_HZ0bdPnUVgt-gog
बरा-नंदेली रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से महिला की मौत
सुबह 07:20 बजे हुआ हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम
किच्छा (बहेड़ी)। शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बरा और नंदेली मार्ग पर उस समय हुआ जब रुद्रपुर से अपने गांव लौट रहे प्रताप सिंह अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 07:20 बजे हरहरपुर ग्राम पंचायत, तहसील बहेड़ी के समीप एक अज्ञात डंपर (नंबर UK 06 CB 9555) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में प्रताप सिंह की मां की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उनके गांव से महज 5 किलोमीटर पहले हुआ।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन से सवाल:
आखिर भारी वाहनों पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा?
क्या ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा के उपाय पर्याप्त हैं?
पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।