Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की ओर से अंतर विभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की ओर से अंतर विभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 



बरेली।        पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ, इज्जतनगर मंडल के तत्वावधान में रेलवे स्पोर्टस स्टेडियम, इज्जतनगर में 3 से 10 मार्च, 2024 तक आयोजित अंतर विभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने विधिवत किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अंतर विभागीय वालीबाल प्रतियोगिता के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर अंतर विभागीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। अंतर विभागीय वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एडमिन एवं लेखा विभाग की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें लेखा विभाग की टीम ने 25-14, 25-20 एवं 25-22 अंकों से जीत अर्जित कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। ये तीनों सेट अत्यंत संघर्ष पूर्ण रहे। तीनों सेटों में दोनों टीमे एक-दूसरे पर हावी होने का भरपूर प्रयास करती रही। लेकिन लेखा-विभाग की टीम अपनी प्रतिद्वंदी टीम को काटे की टक्कर में बढ़त हासिल कर विजय श्री का सेहरा पहनने में सफल रही। एडमिन टीम की ओर से शिखर दयाल, अभिनव सिंह एवं राजकुमार का खेल प्रदर्शन सराहनीय रहा। जबकि लेखा-विभाग की टीम की ओर से दीपक बोरा, बबलू मीना एवं दीपक कुमार ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर अपनी प्रतिद्वंदी टीम को काटे की टक्कर देते हुए पहले एवं तृतीय सेट में विजय श्री दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा की। वालीबाल प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला यंत्रालय एवं रेलवे सुरक्षा बल के टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें यंत्रालय की टीम ने सीधे सेटों में 25-3 एवं 25-13 अंको से जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्टता को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला इंजीनियरिंग एवं भण्डार विभाग टीमों के बीच खेला गया। जिसमें इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने सीधे सेटों में 25-21 एवं 25-15 अंकों से जीत दर्ज की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल सहित पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ, इज्जतनगर के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

whatsapp whatsapp