आवास विकास कॉलोनी में मैजिक सालोंन पार्लर फीता काट कर शुभारंभ
आवास विकास कॉलोनी में मैजिक सालोंन पार्लर फीता काट कर शुभारंभ
सपा की वरिष्ठ नेता रागिनी अग्रवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन, महिलाओं और युवाओं को आधुनिक मेकअप की सुविधा देने का दावा
बरेली। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी गेट के पास आस्था ने मैजिक सलोन पार्लर का शुभारंभ किया गया। सपा की वरिष्ठ नेता रागिनी अग्रवाल ने फीता काटकर पार्लर का उद्घाटन किया। इस दौरान पार्लर संचालक और स्टाफ ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
रागिनी अग्रवाल ने बताया कि पार्लर में महिलाओं और युवाओं के लिए आधुनिक तकनीक से मेकअप समेत विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि उन्हें अच्छी सेवाएं मिल सकें।
पार्लर संचालिका आस्था ने बताया कि हरियाली तीज, रक्षाबंधन, करवाचौथ और दीपावली जैसे त्योहारों पर ग्राहकों को विशेष ऑफर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सामग्री और बेहतर मेकअप सुविधा के जरिए ग्राहकों का भरोसा जीतने का प्रयास रहेगा, ताकि वे दोबारा अपने परिवार के साथियों के साथ पार्लर आएं।इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल समेत मेकअप आर्टिस्ट, पार्लर स्टाफ और अन्य साथी मौजूद रहे।