नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

4.22 लाख लोगों तक पहुंची शीतल जल सेवा, पार्थ गौतम फाउंडेशन का अभियान संपन्न

4.22 लाख लोगों तक पहुंची शीतल जल सेवा, पार्थ गौतम फाउंडेशन का अभियान संपन्न




बरेली। पार्थ गौतम फाउंडेशन के तीसरे वार्षिक ‘निःशुल्क शीतल जल सेवा’ अभियान का सफल समापन हो गया। 9 मई 2026 से चले अभियान के दौरान शहर में 4.22 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। फाउंडेशन के संस्थापक एवं इनवर्टिस विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर पार्थ गौतम के नेतृत्व में संचालित यह अभियान बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम की जनसेवा की सोच से प्रेरित था। करीब 12 सप्ताह तक चले अभियान के तहत कचहरी, सुभाष नगर पुलिया, 84 घंटा मंदिर, मदीनाथ पुलिया, किला क्रॉसिंग, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर, श्यामतगंज चौराहा, संजय नगर चौराहा, सेलेक्शन प्वाइंट चौराहा और आदिनाथ चौक समेत 10 प्रमुख स्थानों पर जल सेवा केंद्र बनाए गए। यहां यात्रियों, दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, डिलीवरी कर्मियों, ऑटो चालकों और अन्य नागरिकों को लगातार शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।

फाउंडेशन के अनुसार, अभियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह औसतन 35,200 लोगों तक सेवा पहुंची। जल सेवा केंद्रों को कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं से लैस किया गया था और पूरे दिन निर्बाध जल उपलब्धता के लिए नियमित निगरानी की गई। अभियान के समापन पर पार्थ गौतम ने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता है। भीषण गर्मी में कोई भी व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे, यही अभियान का उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को शिक्षा के साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। फाउंडेशन भविष्य में भी सामुदायिक कल्याण, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़ी पहल जारी रखेगा।

whatsapp whatsapp