श्री हनुमान जी की चौपाइयों से गूंजा श्री हरि मंदिर
श्री हनुमान जी की चौपाइयों से गूंजा श्री हरि मंदिर
सावन के पवित्र मास में श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज 11/08/26 मंगलवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सुबह के सत्र में मंदिर के पंडित सुनील शास्त्री के द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। भक्तजनों द्वारा मंगलवार को अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु पधारते है और श्री हनुमान जी की पूजा करते है । शाम के सत्र में श्री हरि संकीर्तन पुरुष मंडल द्वारा भजनों की रसधारा बहाई गई जिस मे रवि छाबड़ा ने है दुख भजन मारुति नंदन.........,संजय आनन्द ने आयो आयो वीर हनुमान..........,पंकज ने मंगल मूर्ति मारुति नंदन.........,सचिन सेठी द्वारा श्री राम जानकी बैठे है.........आदि आदि भजनों से सारा श्री हरि मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। उसके बाद सभी उपस्थित भक्तजनों द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती हुई, व शयन आरती के पाश्चात्य सभी भक्तजनों में भंडारा प्रसादी का वितरण हुआ। मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि सामूहिक श्री हनुमान चालीसा व आरती विगत कई वर्षों से श्री हरि मंदिर प्रांगण में हो रही है,जिस में सभी आयु वर्ग में लोग सम्मिलित होते है, विशेष कर युवाओं का जागरूक होना विशेष है। आज के कार्यकम में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा,सचिव रवि छाबड़ा, अश्विनी ओबेरॉय,संजय आनन्द,गोविंद तनेजा,रंजन कुमार,अतुल कपूर,हरीश लुनियाल,अभिषेक अरोरा, राजेश अरोरा,अब चढ़ा आदि वा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समापन पर मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया और सभी भक्तजनों को भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।