Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

16 दिसंबर से यूपी व बंगाल का बरेली में होंगा मुकाबला

16 दिसंबर से यूपी व बंगाल का बरेली में होंगा मुकाबला



बरेली         एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच लौटने जा रहा है। बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट कूच बेहार ट्राफी अंडर-19 का तीसरा मैच इस बार भी बरेली में आयोजित होगा। यह मुकाबला 16 से 19 दिसंबर 2025 तक श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और बंगाल की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस प्रतिष्ठित मैच की तैयारियों को लेकर सोमवार को बरेली क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से प्रेस वार्ता की गई।


बीसीए सचिव सीताराम सक्सेना ने कहा कि एसोसिएशन जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कैंप और प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। संरक्षक आदित्य मूर्ति के आगमन के बाद एसोसिएशन ने कई अहम टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। हाल ही में एसआरएमएस के सहयोग से महिला टी-20 प्राइज मनी टूर्नामेंट भी कराया गया। बीसीए पहले भी कूच बेहार ट्राफी के दो मैच सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है, जिसके बाद यूपीसीए ने तीसरे मैच की मेजबानी बरेली को सौंपी है।


एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव और बीसीए संरक्षक आदित्य मूर्ति ने बताया कि स्टेडियम की विश्वस्तरीय सुविधाओं, बेहतर पिच और उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यूपीसीए ने तीसरी बार बरेली को यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी से अब तक कई राज्यस्तरीय खिलाड़ी तैयार हुए हैं, जो बरेली के क्रिकेट भविष्य को मजबूत बना रहे हैं। आयोजन समिति ने मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों टीमें 14 दिसंबर को बरेली पहुंचेगी और 15 दिसंबर को अभ्यास करेंगी। 16 दिसंबर सुबह 9 बजे मैच शुरू होगा।

whatsapp whatsapp