Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रकाश पर्व पर चैरिटेबल अस्पताल का उद्घाटन

प्रकाश पर्व पर चैरिटेबल अस्पताल का उद्घाटन



मात्र 10 रुपये के पर्चे पर मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं




बरेली। सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी उनके प्रकाश पर्व को मुख्य रखते हुए गुरुद्वारा जनकपुरी में श्री गुरु अमरदास चैरिटेबल अस्पताल का उद्घाटन शहर विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ अरूण कुमार द्वारा किया गया। राज्य मंत्री ने कहा कि गुरुद्वारा वो जगह है जहां पर ऊपर वाले की कृपा सब पर रहती है आदमी अपने आध्यात्मिक लाभ के लिए यहां आता है साथ-साथ उसे अन्य कोई तकलीफ हो तो वह भी दूर होती है।

मुझे खुशी है कि यहां पर फिजियोथेरेपी सेंटर खुल गया है। कोई भी आदमी जिसके कमर में दर्द हो या हाथों में दर्द या फैक्चर पैरालायसिस मरीज हो उसे यहां से बहुत बड़ी सहूलियत मिलेगी। रोजाना फिजियो थेरेपी के लिए आना व करना और उसको ओफोर्ड करना आसान नहीं होता। गुरुद्वारे की यह सेवा बिल्कुल फ्री है अस्पताल की बात करते हुए उन्होंने कुलहाडापीर के पुलों पर स्थित अपने पुराने हॉस्पिटल को याद किया जहां पर पोलियो की खुराक व खसरे के टीके बिल्कुल मुफ्त होते थे यह सेवा निरंतर चलती रहे मैं ऊपर वाले से यही कामना करता हूं। बताते चलें फिलहाल चैरिटेबल अस्पताल में फिजियो थेरेपी डॉ राखी गुप्ता एवं जनरल फिजिशियन डॉक्टर बीके पांडे रहेंगे यहां पर मात्र ₹10 में दवा एवं संपूर्ण इलाज की सुविधा जनता को मिलेगी। उद्घाटन के दौरान हरनाम सिंह रविंद्र सिंह बग्गा कुलदीप सिंह इंद्रजीत सिंह खालसा बलविंदर सिंह सुरेंद्र सिंह सुखबीर सिंह पार्षद आरेंद्र अरोड़ा, कुक्की सतीश कातिब उर्फ मम्मा, शशि सक्सेना, के साथ कमेटी के अन्य पदाधिकारी व समस्त संगत मौजूद रही।

whatsapp whatsapp