बरेली में ‘एनराइज़ बाय सयाजी’ होटल का भव्य शुभारंभ
बरेली में ‘एनराइज़ बाय सयाजी’ होटल का भव्य शुभारंभ
सयाजी होटल्स ने उत्तर प्रदेश में विस्तार को दी नई मजबूती
बरेली। उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार को गति देते हुए सयाजी होटल्स लिमिटेड ने शुक्रवार को बरेली में ‘एनराइज़ बाय सयाजी’ होटल का शुभारंभ किया। स्टेशन रोड, सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित यह होटल बरेली रेलवे स्टेशन से मात्र 500 मीटर तथा बरेली एयरपोर्ट से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर है, जिससे व्यापारिक, ट्रांजिट और अवकाश यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
एनराइज़ बाय सयाजी, बरेली में कुल 36 आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। होटल के कमरे डीलक्स, सुपीरियर, सुपीरियर बालकनी और सुइट श्रेणियों में विभाजित हैं, जिन्हें आधुनिक डिजाइन और आराम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। होटल प्रबंधन के अनुसार यहां ठहरने वाले मेहमानों को सयाजी ब्रांड की विशिष्ट ‘योर्स ट्रूली’ सेवा शैली का अनुभव मिलेगा।
खानपान के लिए होटल परिसर में कई विकल्प उपलब्ध हैं। रूफटॉप मल्टीकुज़ीन रेस्टोरेंट ‘होराइज़न’, कॉफी शॉप ‘मोमेंट’, क्लासिक बार ‘99 डिग्री’ और ‘इन्फिनिटी क्लब एंड बार’ को सामाजिक व व्यावसायिक मेलजोल के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
इसके अलावा होटल में विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए दो अत्याधुनिक बैंक्वेट हॉल—ज्वेल और क्रिस्टल—उपलब्ध हैं, जो विभिन्न बैठने की व्यवस्थाओं के साथ सुसज्जित हैं।
सयाजी होटल्स के एसोसिएट जनरल मैनेजर राजेंद्र जोशी ने बताया कि एनराइज़ ब्रांड आधुनिक यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं यूनिक कॉम्प्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकुर विग ने बरेली को तेजी से उभरता व्यावसायिक शहर बताते हुए इस होटल को शहर के विकास के लिए अहम बताया।