Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पत्नी को पीटकर छत से उल्टा लटकाया, चार के खिलाफ मुकदमा

पत्नी को पीटकर छत से उल्टा लटकाया, चार के खिलाफ मुकदमा



बरेली। आंवला कस्बे के लठैता मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक शराबी युवक ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसे छत से उल्टा लटकाकर जान से मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने समय रहते महिला को पकड़कर उसकी जान बचा ली। यह पूरी घटना एक पड़ोसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रघुनाथ सिंह के अनुसार 13 मई की रात लगभग 10 बजे नितिन ने पहले डोली को बुरी तरह पीटा और फिर छत से उल्टा लटकाकर उसे छोड़ दिया। इस दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और समय रहते उसे पकड़ लिया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं और वह उपचाराधीन है।

पीड़ित महिला के भाई बदायूं के वजीरगंज निवासी रघुनाथ सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बहन डोली की शादी वर्ष 2012 में नितिन सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि नितिन शुरुआत से ही शराब का आदी था और अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला। पुलिस ने नितिन सिंह, अमित कुमार और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के दौरान एक पड़ोसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नितिन अपनी पत्नी को छत से उल्टा लटका कर उसे नीचे गिराने की कोशिश कर रहा है, जबकि महिला जोर-जोर से चीख रही है।

whatsapp whatsapp