डॉ उमेश गौतम ने किया वालीबाल टीम की प्लेइंग जर्सी का अनावरण एवं वितरण
डॉ उमेश गौतम ने किया वालीबाल टीम की प्लेइंग जर्सी का अनावरण एवं वितरण
बरेली। इनवर्टिस विश्विद्यालय बरेली के सभागार में जिला वालीबाल संघ बरेली एवं इनवर्टिस विश्विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 23वी राष्ट्रीय यूथ वालीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली पुरुष एवं महिला टीम की प्लेइंग जर्सी का अनावरण एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन करा गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ उमेश गौतम , महापौर , नगर निगम बरेली एवं कुलाधिपति इनवर्टिस विश्विद्यालय बरेली और विशिष्ट अतिथि में सुनील कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष , भारतीय वालीबाल महासंघ एवं अवैतनिक महासचिव , उत्तर प्रदेश वालीबाल द्वारा किया गया,वॉलीबाल संघ बरेली के संरक्षक जगदीश सिंह पाटनी और ज़िला अध्यक्ष भवानी दत्त जोशी द्वारा बताया गया कि रुद्रपुर में 11से 16 अप्रैल तक होने वाली 23वीं राष्ट्रीय यूथ वालीबाल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए चयनित उत्तर प्रदेश टीम मे पुरुष खिलाड़ी अभिलाष चौधरी,दिवान्क,रूपेश,पुलकित राय, तैयब चौधरी,विवेक तोमर ,शुभम् सहरावत,रोबिन बालयान,अमन हलधर,सौरभ सिंह ,विराट ,आनंद मिश्रा तथा महिला टींम महिला खिलाड़ी तनु मिश्रा, काजल,रितिका यादव,हैप्पी ,उपासना य़ादव,खुशी चौधरी,श्रृष्टि यादव,नंदनी यादव, खुशी सिंह,निशा राजभर-तनु मिश्रा, महेलका खेलेंगे और हमे भरोसा है कि इस बार उत्तर प्रदेश जीतकर आयेंगी साथ ही साथ उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के महासचिव और बरेली वॉलीबाल संघ द्वारा उमेश गौंतम को वॉलीबाल संघ का मुख्य संरक्षक नव नियुक्त किया। प्रोग्राम मे भवानी दत्त जोशी, जगदीश सिंह पाटनी, मनोज कांडपाल,नि शांत शर्मा,उपेन्द्र बहादुर सिंह,सय्यद फरहान अली, अशोक शर्मा,बीपी शर्मा,देशपाल सिंह राणा,अंकित को,अभिषेक सिंह, के के दुबे, उत्कर्ष भट्ट,सुखमन कौर आदि मौजूद रहे।