इनरव्हील ग्लोरी स्पार्क की सदस्यों के द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम
इनरव्हील ग्लोरी स्पार्क की सदस्यों के द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम
बरेली। 10 जनवरी अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील ग्लोरी स्पार्क की सदस्यों के द्वारा नीलकंठ धाम में प्रेसिडेंट मीता शर्मा के आवास पर कार्यक्रम
का आयोजन किया गया ।जिसमें उपस्थित सभी क्लब की सदस्यों ने केक काटकर कार्यक्रम का आरंभ किया ।तत्पश्चात आगामी सत्र 2022-2023 के लिए नई टीम का गठन किया गया ।साथ ही नये सम्मिलित सदस्यों का सम्मान किया गया ।आगामी सत्र के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। आगे के प्रोजेक्ट को क्रिया रूप देने के विषय में विचार किया गया। इस अवसर पर शैली अग्रवाल ने नव वर्ष के उपलक्ष में मधुर गीत गाकर तथा सुनीता पाण्डेय् ने अपनी कविता सुनाकर सभी को आनंदित किया। इस कार्यक्रम में प्रेसीडेंट मीता शर्मा,शैली अग्रवाल, रश्मि सिंह, खुश्बू समीर, संगीता वर्मा,वत्सला शर्मा सुनीता पाण्डेय् तथा सभी नये सदस्य सम्मिलित हुए।अध्यक्षा मीता शर्मा ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।