Thursday, 04-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

32 वर्षीय युवक ने थाना बरादरी गेट पर खुद को लगाई आग, हालत स्थिर

32 वर्षीय युवक ने थाना बरादरी गेट पर खुद को लगाई आग, हालत स्थिर



बाइक न मिलने से आहत युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने बचाई जान




बरेली।  थाना बरादरी में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 32 वर्षीय युवक ने थाने के गेट पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और जलता हुआ थाने के भीतर की ओर दौड़ पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाई और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । चिकित्सकों के अनुसार युवक खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान अक्षय कश्यप (32) पुत्र देवकीनंदन, निवासी फतेहगंज पश्चिमी (वर्तमान पता थाना कोतवाली क्षेत्र) के रूप में हुई है। सीओ थर्ड ने बताया कि अक्षय 23 फरवरी को गंगापुर गया था। इसी दौरान संजय नगर निवासी विकास उसकी बाइक लेकर जा रहा था, तभी माधवबाड़ी निवासी आकाश बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक और बाइक चला रहे विकास को थाने ले आई।

मंगलवार को अक्षय अपनी बाइक वापस लेने के लिए थाने पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उसे बताया कि पहले घायल आकाश की स्थिति स्पष्ट हो जाए; यदि वह कोई कार्रवाई करता है तो प्रक्रिया अलग होगी, अन्यथा वाहन के कागजात दिखाने पर बाइक दी जा सकती है। आरोप है कि देर शाम तक बाइक न मिलने से आहत होकर अक्षय ने थाने के गेट पर यह कदम उठा लिया। घायल युवक ने बयान में बताया कि वह ब्लैंकेट में काम करता है और सोमवार को डिलीवरी देने गंगापुर गया था। वहीं एक व्यक्ति उसकी बाइक लेकर भागा, पीछा करने पर उसने दूसरे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस बाइक और आरोपी चालक को थाने ले गई, लेकिन कार्रवाई न होने के बावजूद बाइक वापस नहीं मिली, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया और उसने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

whatsapp whatsapp