नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

लोगों को अंगदान के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से तीन हजार किलोमीटर की दौड़

लोगों को अंगदान के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से तीन हजार किलोमीटर की दौड़


लुधियाना से नेपाल के लिए निकले साईकिल सवार पहुँचे बरेली


टोल प्लाजा पर किया गया जोरदार स्वागत


बरेली।      लुधियाना से चलकर दो साइकिलिस्ट का आगमन हुआ। दोनों का ही नाम जितेंद्र सिंह है यह दोनों साइकिलिस्ट लुधियाना के रहने वाले हैं और यह 3000 किलोमीटर की लंबी साइकिल यात्रा पर निकले हैं जिसका उद्देश्य लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित करना है। यह यात्रा लुधियाना से शुरू हुई और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नेपाल, पश्चिम बंगाल व उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों से होते हुए मणिपुर पर समाप्त होगी। यह दोनों टंडेम साइकिल पर सवार है जो एक ही साइकिल होती है पर दो व्यक्ति पैदल मार सकते हैं। इनका बरेली में स्वागत सीबीगंज में किया गया। बरेली में उनका स्वागत बरेली के लंबी दूरी के साइकिलिस्ट रविंद्र सिंह ओबेरॉय, मनजीत सिंह, अश्वनी कुमार और उनके 6 वर्षीय रिकॉर्ड धारी साइकिलिस्ट पुत्र, आदि ने किया। इस मौके पर रविन्द्र सिंह ओबेरॉय, गुरशरण सिंह, मंजीत सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, हरप्रीत सिंह गोलू, जोरावर सिंह, हरबीर सिंह, डॉ महेंद्र सिंह वासू, मोनू बिंद्रा आदि उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp