नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बरेली में बनेगी 51 फीट ऊँची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा

बरेली में बनेगी 51 फीट ऊँची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा

रामायण वाटिका में मूर्ति स्थापना की तैयारी शुरू, जल्द होगा मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण

बरेली।   शनिवार को रामायण वाटिका, सेक्टर-2 रामगंगा नगर आवासीय योजना में बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव ने इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से प्रेस कांफ्रेंस की। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा निर्मित की जा रही रामायण वाटिका में 51 फीट ऊँची भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस समय मूर्ति के फाउंडेशन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। यह प्रतिमा ब्रोंज से बनाई जा रही है, जिसे भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री राम सुतार तैयार कर रहे हैं। मूर्ति का कार्य शीघ्र ही पूरा कर स्थापना की जाएगी।
रामायण वाटिका में वर्तमान समय में पंपा सरोवर, राम सेतु और भव्य वॉल म्यूरल का कार्य चल रहा है। ये म्यूरल रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही वाटिकाओं में त्रिआयामी दृश्यों के जरिए रामायण के प्रसंगों को दर्शाया जाएगा, जिन्हें देश के प्रतिष्ठित कलाकार तैयार कर रहे हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि रामायण वाटिका को ग्रीन कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जा रहा है। इसमें छह वाटिकाएं, पंपा सरोवर और मियावाकी पैटर्न से विकसित दंडकारण्य वन शामिल है, जिसमें करीब 16,500 पेड़-पौधे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त यहां एक ओपन एयर थिएटर भी बनाया गया है, जिसमें लगभग 500 दर्शक बैठकर खुले आसमान के नीचे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकेंगे।
प्राधिकरण ने बताया कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से रामायण वाटिका का लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अभी से जोरों पर हैं।

whatsapp whatsapp