इज्जतनगर थाने के दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल , जितनी देर चला लेनदेन का खेल तब तक इंतजार करते रहे फरियादी
इज्जतनगर थाने के दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
जितनी देर चला लेनदेन का खेल तब तक इंतजार करते रहे फरियादी
इंस्पेक्टर आफिस के पास गिन रहा था नोट
बरेली। इज्जतनगर थाने के दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दरोगा इंस्पेक्टर आफिस के पास नोट गिनते हुए दिखाई दे रहे है। पास में एक व्यक्ति सफेद कुर्ता पायजामा पहने खड़ा है। उसके हाथ में मोबाइल है और वह दरोगा से बात कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाने में खलबली मच गई है। वायरल वीडियो 46 सेकेंड का है। जिसमें दरोगा कंम्प्यूटर कक्ष में दारोगा रुपये गिन रहे हैं। उससे ठीक सटा हुआ इंस्पेक्टर का आफिस है। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने व हाथ में मोबाइल लिये शख्स व दारोगा के बीच बातचीत होती है। इस बीच दारोगा के हाथ में रुपये पहुंचते हैं और वह उसे गिनना शुरू कर देते हैं। दरोगा 500-500 रुपये की नोट गिनते हुए वीडियो में कैद हुए है। वायरल वीडियो में बाहर खड़ा पहरा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा शिकायत करने आए पीड़ित खड़े दिख रहे है जो इंस्पेक्टर से मिलने की प्रतिक्षा कर रहे है। नोट गिनते समय दरोगा को किसी बात का डर नहीं है। वह खुलेआम कंप्यूटर कक्ष गेट पर खड़े होकर नोट गिनने में व्यस्त दिखाई दे रहा है। इस मामले में इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।