गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला, अब बड़े ऑपरेशन से हुई पुत्री
गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला, अब बड़े ऑपरेशन से हुई पुत्री
बरेली थाना सुभाष नगर के मिलक रौंदी निवासी अमीर बानो पत्नी अफताफ़ ने बताया कि 10 अप्रैल 2022 को ससुराल वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न करते हुए गर्भ अवस्था में मारपीट कर मात्र पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया था। अब 6 सितंबर को पुत्री हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह तीन बहने और छोटे-छोटे तीन भाई हैं माता पिता सब का पालन पोषण कैसे करेंगे। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी पुत्री हुई तो ससुराल वालों में से कोई भी देखने नहीं आया और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं पीड़ित की दूधमुही बच्ची है और वह काफी परेशान है पीड़िता ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है उसने बताया कि वह थाने के कई बार चक्कर लगा चुकी है परंतु पुलिस सुनने को तैयार नहीं है।