एक पंथ दो काज, राधे राखियो हमारी लाज
एक पंथ दो काज, राधे राखियो हमारी लाज
6 माह से लगातार राधेश्याम के गुणगान से हो रही वॉकिंग
बरेली। कहते हैं कि सेहद को फिट रखना है तो वॉकिंग करते रहना चाहिए और अगर इसी के साथ प्रभु का आशीर्वाद मिल जाए तो सोने पे सुहागा। ऐसा ही पिछले लगभग 6 माह से चल रहा है थाना सुभाषनगर के सर्वोदय नगर में जहाँ रोजाना कथा व्यास सतेन्द्र मोहन शास्त्री के श्री श्यामा श्याम आश्रम से सुबह साढ़े चार से एक-डेढ़ घण्टा श्री राधा रानी का नाम लेते हुए प्रभात फेरी निकल जाती है। श्री राधा वल्लभ श्री हरिवंश प्रभात फेरी समूह के के अध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया की मई 2023 से उनके साथ श्रीमती गीता चौहान एवं संजीव मिश्रा मात्र तीन लोगों ने यह प्रथा शुरू की थी जिससे रोजाना 5 से 6 किलोमीटर की वॉकिंग हो जाती है साथ ही दिन की शुरुआत राधा रानी के सिमरन से होती है उन्होंने बताया कि ऐसा उद्देश्य है कि आने वाली युवा पीढ़ी में प्रभु के नाम के लिए जागरूकता फैलाई जा सके उन्होंने बताया कि इस वक्त जो प्रभात फेरी मात्र तीन लोगों से शुरू हुई थी वह चार दर्जन से भी संख्या को पार कर चुकी है एवं छोटे-छोटे बच्चों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है परंतु स्कूल के कारण उनको प्रभात फेरी में आने से रोका जा रहा है छुट्टी के दिन बच्चों की संख्या भी अच्छी मात्रा में होती है। प्रभात फेरी का जगह-जगह भक्तजन स्वागत करते हैं एवं छैनों, टल्ली, व चिमटों की आवाज के साथ राधा रानी के सिमरन करते हुए कब सूरज की किरणें चढ़ने लगती हैं पता ही नहीं चलता। उन्होंने बताया इस वक्त संजीव चौहान, सूरजपाल सिंह, संजीव मिश्रा, सत्येंद्र कुमार शास्त्री, पंकज शर्मा, नितिन उपाध्याय, रामनिवास शर्मा, हरिकिशन शर्मा, दिनेश पाल सिंह, नाथू लाल अग्निहोत्री, विनोद शर्मा,विशाल रस्तोगी, बालवीर प्रजापति, विनोद शर्मा, शालिनी मिश्रा, गीता सोलंकी, प्रीति शर्मा, अंजलि,
श्रेयांश शर्मा, हेमंत शर्मा व अर्नब मिश्रा आदि मुख्य रूप से शामिल होते हैं।