पैसों के लेनदेन में सरे शाम मारी संजय नगर के हिस्ट्रीशीटर ने गोली
पैसों के लेनदेन में सरे शाम मारी संजय नगर के हिस्ट्रीशीटर ने गोली
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र स्थित सेलेक्शन प्वाइंट के पास 10 हजार रुपये की लेन-देन के कारण हिस्ट्रीशीटर ने भाई संग मिलकर एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में जा लगी। मौके पर सीओ संदीप कुमार समेत थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत खतरें से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इज्जतनगर क्षेत्र के तुलाशेरपुर निवासी मिथुन सागर ने बताया कि वह अपने ही क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर से उसने 10 हजार रुपये उधार लिया था। जिसे वह काफी समय से दे नहीं पा रहा था। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने उसे बुधवार को शाम छह बजे के करीब प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सेलेक्शन प्वाइंट के पास बुलाया था। रुपये की लेन-देन को लेकर उसका विवाद हो गया। इस बीच हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई संग मिलकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पेट में जा घुसी। जिससे वह खून से लथपथ हो गया। उसके दोस्तों ने घायल अवस्था में उसे बारादरी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।