स्मैक तस्कर द्वारा अवैध रुप से अर्जित ट्रैक्टर सहित सम्पत्ति जब्त
स्मैक तस्कर द्वारा अवैध रुप से अर्जित ट्रैक्टर सहित सम्पत्ति जब्त
कुल अनुमातित कीमत 31 लाख 88 हजार
बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी आंवला के पर्यवेक्षण में थाना अलीगंज व राजस्व टीम आंवला द्वारा मु0अ0स0 311/2022 धारा 2/3 मैगस्टर एक्ट थाना सिरौली बरेली से सम्बन्धित अफीम तस्कर कुंवरपाल पुत्र भजनलाल नि0 ग्राम धीमरपुर की गोटिया मजरा गुरगांव थाना सिरौली जनपद बरेली व उसकी पत्नी सोमवती द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी चल व अचल सम्पत्ति लगभग 4 बीघा 6 बिसा कृषि भूमि अनुमानित कीमत 26,63,000/- रुपये व एक ट्रैक्टर UP 25 DA 8107 स्वराज 855 FE
अनुमानित कीमत 5,25,000/- रूपये (जमीन व ट्रैक्टर की कुल कीमत 31,88,000/- रूपये) को गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्त किया गया ।