महिला पर जानलेवा हमला करने वाला ग्रिफ्तार
महिला पर जानलेवा हमला करने वाला ग्रिफ्तार
घटना में प्रयुक्त नल का हत्था भी किया बरामद
बरेली थाना भोजीपुरा में 18 मार्च 2023 को वादी कल्लू पुत्र हुलासीराम निवासी ग्राम खितौसा की लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 184/23 धारा 307/354(ख) भादवि बनाम अज्ञात बावत वादी की बहन पर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर देने व कपडे फाड देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया । वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मय टीम द्वारा गहनता से जांच कर सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त रामस्वरुप पुत्र प्यारेलाल उम्र 37 वर्ष नि0 ग्राम खितौसा थाना भोजीपुरा जिला बरेली को भोजीपुरा पुल के नीचे रेलवे के बाहर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त नल के हत्थे को बरामद किया गया । अभियुक्त रामस्वरूप उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि यह घटना मेरे द्वारा कारित की गई है । वादी की बहन/महिला शराब पीने की आदि है और घटना वाले दिन भी हम दोनों ने बैठकर शराब पी थी । शराब पीने के बाद महिला मुझे गाली-गलौज करने लगी और मुझे थप्पड मारा । तो मैने गुस्से में आकर महिला के कपडे फाड दिये थे और घर से नल का हत्था लाकर शराब के नशे में मैने वादी की बहन/महिला पर नल के हत्थे से 3-4 बार वार किया और में भाग गया था । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।