मोबाईल की छीना झपटी में पिता ने पुत्र पर किया चाकू से हमला
मोबाईल की छीना झपटी में पिता ने पुत्र पर किया चाकू से हमला
पिता मौके से हो गया फरार, पुत्र भर्ती
बरेली। मोबाइल के झगड़े में एक पिता ने अपने पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया मामला है थाना फरीदपुर का जहां के मोहल्ला ऊंचा नहर कोठी निवासी मुरारी लाल का अपने 20 वर्षीय पुत्र योगेश के साथ विगत रात्रि झगड़ा हो गया था मुझे इस वजह से बृहस्पतिवार सुबह मुरारीलाल अपने पुत्र योगेश का मोबाइल लेकर घर से कहीं जा रहा था इसी बीच योगेश अपने मोबाइल को लेने के लिए पिता के पीछे दौड़ा बस्ती से कुछ दूर जाकर दोनों में मोबाइल की छीना झपटी में मारपीट शुरू हो गई जिसके चलते मुरारीलाल ने गुस्से में आकर चाकू से अपने पुत्र योगेश पर हमला कर दिया चाकू योगेश के पेट में लग गया जिससे वह गंभीर घायल होकर गिर गया घटना के बाद मुरारीलाल वहां से फरार हो गया घायल युवक को एंबुलेंस से बरेली लाया गया मामले की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। और जाँच में जुट गई।