Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सात वर्षीय छात्रा ने शिक्षक की कार को छू क्या लिया, चाबी के गुच्छे से पीटा

सात वर्षीय छात्रा ने शिक्षक की कार को छू क्या लिया, चाबी के गुच्छे से पीटा


बरेली      भोजीपुरा के गांव अख्तियारपुर निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी अब्दी उर्फ गौरी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। 9 फरवरी को उनकी बेटी स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। छूट्टी होने पर अब्दी उर्फ गौरी स्कूल से निकल रही थी। तब उसने स्कूल के शिक्षक नितिश गंगवार निवासी डेलापीर की कार को छू दिया। इससे शिक्षक नितिश कुमार नाराज हो गया और छात्रा के सिर पर लोहे के चाबी के गुच्छे से मारा और गंदी गंदी गालियां देने लगा। गोविंद ने बताया कि गुच्छा लगने से उनकी बेटे के सिर में चोट आई है। शिकायत पर भोजीपुरा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

whatsapp whatsapp