धूमधाम से निकाली गई 162 वीं श्री राम शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली गई 162 वीं श्री राम शोभायात्रा
बरेली। हर वर्ष की तरह 162 साल पुरानी श्रीराम शोभायात्रा को निकाला गया। शोभा यात्रा बड़ी बमन पुरी नरसिंह मंदिर से शुरू हुई । पूरे शहर में घूमने के बाद इसका नरसिंह मंदिर पर ही समापन किया गया।
पिछले 15-16 दिनों से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। जिसके सोमवार को समापन पर श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा बमनपुरी नरसिंह मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा मलूकपुर चौकी , बिहारीपुर , कुतुब खाना , कोतवाली , नावेल्टी चौराहा , रोडवेज , कालीबाड़ी , शाहमत गंज , अलमगीरी गंज , किला होते हुए बमनपुरी में समापन होगा और इसको शहर के कई जगह पर निकलना है। किला पहुंचकर भरत मिलाप हुआ । इसके बाद यह शोभायात्रा बमनपुरी में नरसिंह मंदिर पर पहुंचकर ही समाप्त होगी। इस मौके पर जिधर से भी शोभायात्रा निकली वहां पर श्री राम भक्तों का तांता देखने को मिला। हिन्दू शक्ति दल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।