Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

योगी सरकार में पत्रकारों का विशेष सम्मान : धर्मपाल सिंह

योगी सरकार में पत्रकारों का विशेष सम्मान : धर्मपाल सिंह 


 मेयर बोले मीडियाकर्मी शासन - ब्यूरोक्रेसी को दिखाते सच्चाई का आईना 


बरेली । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पीलीभीत शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया , जिसमें  बतौर मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि मेयर बरेली डा. उमेश गौतम आदि ने शिरकत कर शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों का मान बढ़ाया । कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योगी सरकार में पत्रकारों का सम्मान बढ़ा हैं।सरकार पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। वहीं विशिष्ट अतिथि बरेली मेयर डा.उमेश गौतम ने कार्यक्रम में समा बांधते हुए पत्रकारों की बात करते हुए  किसी भी विषम परिस्थितियों में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व बरेली के लोकप्रिय मेयर डा.उमेश गौतम ने विशेषकर बरेली से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार सहारा समय से कुमार विनय , भारत समाचार से दीपक शर्मा,राष्ट्रीय सहारा से अमित नारायण शर्मा, राशिद अली आदि को उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित ऑकेजन बैंकेट हॉल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जहां नई कार्यकारिणी सदस्यों को गोपनीयता की शपथ भी दिलायी। जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह व संरक्षक संदीप सिंह,अरशद हसन खां,अंकित मिश्र के नेतृत्व में सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

whatsapp whatsapp