Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

लायंस रोहिला कालेज की प्रिंसिपल टीसी के लिए कर रही परेशान

लायंस रोहिला कालेज की प्रिंसिपल टीसी के लिए कर रही परेशान


पांचवी कक्षा से जिस नाम से देती आ रही मार्कशीट अब कर रही टालमटोल


बरेली।           एक कॉलेज का मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा है जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाते हुए थाना किला के पंजाब पूरा में रहने वाली रजनी गुप्ता ने प्रार्थना पत्र दिया है प्रार्थिनी ने बताया की 24 जनवरी 2013 को पहले पति से लिखा पढ़त के बाद उसका दूसरा विवाह हुआ था पहले प्रार्थिनी का सरनेम शर्मा था उसके बाद गुप्ता हो गया उस वक्त प्रार्थिनी की पुत्री मुस्कान शर्मा कक्षा 5 में राजेंद्र नगर स्थित लायंस रोहिला इंटर कॉलेज में पढ़ रही थी प्रधानाचार्य ने पुत्री के नाम के आगे सरनेम चेंज करने से मना करते हुए पूरा नाम बदलने के लिए एफिडेविट की मांग की थी एफिडेविट देने के उपरांत कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 तक की मार्कशीट तनिष्का गुप्ता के नाम से प्राप्त हुई है। तनिष्का ने 2022 में इंटर पास कर लिया था और इस वक्त बोर्ड परीक्षा के तहत हाई स्कूल एवं इंटर की मार्कशीट तनिष्का गुप्ता के नाम से ही मौजूद है परंतु प्रधानाचार्य उस नाम से डीसी देने से इंकार कर रही है सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर कोई एफिडेविट जमा नहीं किया गया था तो प्रधानाचार्य द्वारा बच्ची का नाम चेंज कैसे किया गया और हाई स्कूल इंटर की मार्कशीट बिना एडमिट कार्ड के पास नहीं की गई होंगी उसके उपरांत भी प्रधानाचार्य इसी के लिए परेशान क्यों कर रही है परेशान होकर महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि किसी ना मिलने से उसकी पुत्री का भविष्य खराब हो जाएगा इसलिए मामले को संज्ञान में लेते हुए उसकी पुत्री की टीसी दिलवाई जाए या प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

whatsapp whatsapp