पीड़िता के साथ अश्लीलता व जेठ से मारपीट
पीड़िता के साथ अश्लीलता व जेठ से मारपीट
कप्तान ऑफिस में पहुँचकर की शिकायत
बरेली थाना हाफिजगंज के सन्तोषपुर निवासी एक महिला ने कप्तान ऑफिस पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि 8 मार्च को वह और उसका जेठ घर पर अकेले थे तभी आरोपी बंदूक, तमंचे, लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और जेठ के साथ गाली गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट करने लगे जिसमें उसके कान पर बंदूक की बट मारी जिससे जेठ को सुनाई भी नहीं दे रहा पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह जेठ को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए एवं अश्लीलता की महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है