Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

वार्षिकोत्सव उड़ान के सातवें दिन मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार किए वितरित

वार्षिकोत्सव उड़ान के सातवें दिन मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार किए वितरित


बरेली          साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली में वार्षिकोत्सव उड़ान के सातवें दिवस वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जो एम जे पी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एम जे पी रूहेलखंड विश्वविद्यालय,बरेली के कुलपति के पी सिंह, प्राचार्या प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा , महाविद्यालय के सचिव मनोज गोयल  ,सह सचिव मनोज मंगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार वितरित किए गए  साथ ही स्टेट एवं नेशनल स्तर पर खेलकूद में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वार्षिक एथलीट के आयोजन के अंतर्गत शिक्षक एवं  शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। योग छात्राओं के द्वारा योग प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम में वार्षिक पत्रिका "ज्ञानांजलि" एवं "ई- न्यूज लेटर"का विमोचन किया गया। ‌ज्ञानांजलि संपादन में डॉ प्रतिभा पांडे डॉ अनीता डॉ गीता अग्रवाल श्रीमती श्वेता मौर्य असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग डॉक्टर बीना यादव श्रीमती शिल्पी शर्मा का पूरा सहयोग रहा। ई -न्यूजलेटर संपादन में डॉ प्रतिभा पांडे डॉ अनीता श्रीमती श्वेता मौर्य डॉक्टर बीना यादव आशुतोष सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर कला विभाग का पूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स की तरफ  डॉ प्रीति सिंह ,डॉ अनीता ,डॉ रीना टंडन द्वारा मार्च पास कर किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम स्पोर्ट शिक्षिका डॉ प्रीति वर्मा तथा श्रीमती मोहिता के नेतृत्व में हुआ। डॉक्टर आकांक्षा रस्तोगी, डॉ रीना टंडन एवं श्रीमती श्रद्धा मिश्रा ने संपूर्ण कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की।

whatsapp whatsapp