Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बाइक सवार ने की छात्रा से छेड़खानी, तो छात्रा ने उठाकर मारा पत्थर

बाइक सवार ने की छात्रा से छेड़खानी, तो छात्रा ने उठाकर मारा पत्थर


पूछ दबाकर भाग खड़ा हुआ मनचला


बरेली। छेड़छाड़ के इरादे से शोहदे द्वारा रोकी गई बाइक को देखते लड़कियों ने उसके इरादे भांपकर अपने हाथ में जैसे ही पत्थर उठाकर शोहदे की तरफ उछालने शुरू किये। वैसे ही शोहदा सिर पर पांव रखकर वहां से भाग निकला। सीसीटीवी में कैद हुई घटना के बाद पुलिस शोहदे की तलाश में जुट गई है। शनिवार को बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में बाइक पर सवार होकर जा रहे मनचले ने स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। मनचले बाइक सवार ने रास्ते में घर लौट रही छात्राओं के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। दो छात्राएं इस दौरान मौके से भाग निकली, जबकि तीसरी स्टूडेंट ने हिम्मत दिखाते हुए नजदीक में पड़ा पत्थर उठाया और शोहदे के ऊपर उछालते हुए मार दिया। छात्रा को रणचंडी का रूप धारण करते देख शोहदे के पैर उखड़ गए और वह बाइक को स्टार्ट कर वहां से पतली गली से निकल गया। छात्राओं से छेड़छाड़ की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। किसी ने सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को जल्द अरेस्ट करने की बात कह रही है।

whatsapp whatsapp