कार चालक बोला एसपी ट्रैफिक मेरे भाई हैं, बात करवाऊ क्या
कार चालक बोला एसपी ट्रैफिक मेरे भाई हैं, बात करवाऊ क्या
शराब के नशे में और बिना मास्क के था रहीस
बरेली। कोरोनाकाल में चल रहे रात्रि कर्फ्यू को देखते हुई देर रात भी शहर की तमाम जगहों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात लगभग 2:30 बजे थाना प्रेम नगर क्षेत्र के डीडी पुरम चौराहे पर एसएचओ थाना प्रेम नगर चौकी इंचार्ज देना फिर एवं आवास विकास मय टीम के चेकिंग अभियान में लगे हुए थे तभी एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी संख्या यूपी 25 सी ऐफ़ 0452 में एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत गाड़ी चला रहा था। और वह भी बिना मॉस्क के जब उससे पूछताछ की गई तो व्यक्ति ने पहले तो एसएचओ को दीवान जी कह कर बुलाया फिर बोला एसपी ट्रैफिक मेरे भाई हैं बात करवाऊ क्या व्यक्ति को नशे में देखते हुये पूरी गाड़ी को तलाशी ली गई फिर बिना मॉस्क की वहज से मात्र एक हजार का चालान काटने के साथ ही दोबारा नशे में गाड़ी न चलाने की हिदायत देते हुए व्यक्ति को छोड़ दिया गया।