Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नाबालिग बेटी का नहीं लगा सुराग, पीड़ित दंपत्ति बैठे भूख हड़ताल पर, आश्वासन देकर लौटाया

बरेली           थाना भमोरा के ग्राम खेड़ा निवासी बसंती देवी पत्नी कल्लू ने एक माह बीत जाने के उपरांत भी नाबालिग पुत्री को ना ढूंढने पर पति पत्नी में कलेक्ट्रेट गेट पर भूख हड़ताल कर दी जैसे ही इसकी सूचना अंतर पहुंची तब एसीएम फर्स्ट ने कार्यवाही का आश्वासन देकर लौटा दिया। बताते चलें 12 जुलाई को जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए चेतावनी दी थी कि उसकी बेटी को बरामद ना करने पर 17 जुलाई से वह अनशन पर बैठ जाएगी। प्रार्थनी ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी का 19 जून 2023 को अपहरण हो गया था जिसका थाना भमोरा में ज्ञानी आदि के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है परंतु पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते अभी तक नाबालिक को बरामद नहीं कर रही है जबकि एक महा हो गया है महिला ने बताया कि ज्ञानी एवं उसका साथी शातिर किस्म के लोग हैं वह किसी वक्त भी नाबालिग पुत्री की हत्या कर सकते हैं साथ ही आरोप लगाया है की पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली है।

whatsapp whatsapp