बरेली जिला के फरीदपुर में आवारा जानवरों से दहशत छोटे बच्चों का घर से निकलना दुश्वार मौन जिम्मेदार
बस्ती वालों का जिम्मेदार लोगों पर
आरोप नहीं ले रहे संज्ञान
कई लोगो का आवारा जानवर कर चुके है घायल
बरेली।कस्बा फरीदपुर जिला बरेली के मोहल्ला लाइन पार मठिया मन्दिर के पास की समस्त बस्ती में छुट्टा/आवारा बंदरों और आवारा व घुमन्तू कुत्तों का बहुत ही अधिक आतंक व्याप्त है बस्ती बालों का कहना है कि जिसकी वजह से छोटे बच्चों का घर से अकेले निकलना दुश्वार हो गया है रोजाना व आये दिन बंदरों व कुत्तों का झुण्ड दिन व रात में लोंगों के घरों में घुसकर अत्यधिक नुकसान कर रहे हैं और उन्हें भगाने पर बंदर व कुत्ते बच्चों व महिलाओं एवं व्यक्तियों पर झपटकर काट कर घायल कर रहे हैं ! नगर पालिका फरीदपुर के जिम्मेदार लोग ऑखें मूँदकर बैठे हैं ! बस्ती बालों को अब फरीदपुर व बरेली प्रशासन से अनुरोध किया है कि शीघ्र अतिशीघ्र हम सभी क्षेत्रवासियों को इन आवारा बंदरों तथा आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की कृपा करें