Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

छात्राओं द्वारा चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान

छात्राओं द्वारा चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान




बरेली।       वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की छात्राओं द्वारा एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत शिविर के प्रथम सत्र में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय परिसर तथा प्रस्तावित युवा महोत्सव के प्रांगण की साफ सफाई में स्वयं सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा शिविर के द्वितीय बौद्धिक सत्र में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह ने पहला सुख निरोगी काया शीर्षक के अंतर्गत एक व्याख्यान दिया जिसमें स्वयं सेविकाओं को स्वस्थ रहने के चिर परिचित और सामान्य तौर तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।  शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विकास वर्मा पटेल ने किया साथ ही उन्होंने कोविड 19 टीकाकरण की जानकारी देते हुए हेतु छात्राओं को जागरूक किया तथा शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनीषा राव के निर्देशन में संपन्न हुआ इस दौरान महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp