Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गंगा में तैरता मिला चार दिन पहले डूबे युवक का शव

गंगा में तैरता मिला चार दिन पहले डूबे युवक का शव


पीएसी की मदद से स्ट्रीमर के माध्यम से गंगा से शव को निकाला 


बरेली।      सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर के भरत लाल माघ की पूर्णिमा पर रामगंगा के किनारे कैलास गिरि मढ़ी के घाट पर पूर्णमासी पर स्नान करने गए थे और तैरते समय गंगा में डूब गए। शनिवार को चार दिन बाद गंगा में उतराते उनका शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बता दें कि अब से चार दिन पहले केसरपुर के खूबकरन लाल का 22 वर्षीय इकलौता पुत्र रामगंगा नदी के कैलास गिरि बाबा की मढ़ी के निकट घाट पर गंगा स्नान करने गए था। उनके साथ उनके कुछ रिश्तेदार और परिवारी जन भी थे। लेकिन रामगंगा नदी में तैरते समय भरत लाल डूब गए। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला । तीन दिन तक लगातार थाना पुलिस और पीएसी गोताखोरों की मदद से भरत लाल को तलाशती रही। पीएसी ने स्ट्रीमर का भी सहारा लिया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को चौथे दिन मुरादाबाद की पीएसी की 23 वीं बटालियन के गोताखोरों ने गंगा में स्ट्रीमर दौड़ाई। बताते हैं उसके कुछ देर बाद अचानक भरत लाल का शव ऊपर उतराते दिख गया। पीएसी के जवानों ने तुरंत थाना अध्यक्ष सिरौली को शव मिलने की सूचना दी। इस पर थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार मय फोर्स के राम गंगा किनारे पहुंच गए। पुलिस ने पीएसी की मदद से स्ट्रीमर के माध्यम से गंगा से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर शव मिलने के बाद खूब करन के घर में हाहाकार मचा हुआ है। क्योंकि भरत लाल ही इकलौता परिवार के भरण-पोषण का सहारा था। जो रामगंगा में डूब गया। 


भरत लाल का शव मिल गया है। भरत लाल जहां डूबा थी, वहां गहरा गड्ढा था। हो सकता है कि डूबने के बाद शव रेत से ढक गया हो।जिसके चलते शव गड्ढे से ऊपर नही आ सका। आज पीएसी के जवानों ने वही स्ट्रीमर दौड़ाया तो रेत ऊपर से हटा होगा और शव ऊपर आ गया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


 अश्विनी कुमार


 एसओ, सिरौली

whatsapp whatsapp