बीकॉम की छात्रा को मोबाइल पर भेज रहा अश्लील फोटो
बरेली। एक 17 वर्षीय छात्रा जो कि अपनी पढ़ाई के साथ में अपने ही गांव में बुटीक चला रही है उसने आरोप लगाया है कि वह जब भी अपने बुटीक पर जाती है तब उसी के गांव में रहने वाला एक युवक रोजाना उसका पीछा करता है एवं अश्लील फब्तियां कसता है छात्रा ने आरोप लगाया है कि 30 मार्च को शाम 6:00 बजे जब मैं अपने बुटीक से वापस आ रही थी तभी आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ जबरन हाथ पकड़कर सुनसान जगह खींच लिया एवं अश्लीलता की नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तेरे पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा। छात्रा ने बताया कि आज लज्जा के कारण उसने घर पर किसी को नहीं बताया परंतु अब आरोपी लगातार उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो है भेज रहा है और कहता है कि मेरी बात मान जा अच्छी कार नहीं तो तुम लोगों को मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा तेरे परिवार को भी खुदकुशी करनी पड़ेगी। 30 मार्च को इस घटना के संबंध में चौकी करगैना मैं लिखित शिकायत पत्र दिया गया जिस पर चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने आश्वासन दिया कि इसके बाद आरोपी ऐसी हरकत नहीं करेगा परंतु आरोपी अभी भी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा जिससे परेशान होकर छात्रा ने एसएसपी ऑफिस में गुहार लगाई है।