Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दबंगों ने किशोरियों से की छेड़छाड़, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई गुहार

दबंगों ने किशोरियों से की छेड़छाड़, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई गुहार


बरेली। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। जहां गांव के कुछ दबंगों ने घर में घुसकर दो नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, नाबालिग किशोरियों की मां ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।


थाना बिथरी चैनपुर के गांव में रहने वाली महिला का आरोप है कि 20 दिसम्बर को  लगभग दो बजे प्रार्थी अपने गांव रजऊ परतपुर अपनी मां को देखने के लिए गई थी। उसकी बड़ी बेटी उम्र 14 वर्ष और छोटी बेटी अर्पित उम्र लगभग 12 वर्ष है वह घर पर अकेली थी।


इसी बीच गांव के दबंगों ने अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने एक बेटी के कपड़े तक फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करते  हुए भाग गए। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

whatsapp whatsapp