Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

फेसबुक पर की दोस्ती, फिर प्रेम विवाह, अब अकेला छोड़ आया प्रेमी

फेसबुक पर की दोस्ती, फिर प्रेम विवाह, अब अकेला छोड़ आया प्रेमी


पता निकाल ससुराल पहुँची विवाहिता तो की मारपीट


दलित की बात कह कर एक साल से नहीं मिलवाया था परिवार


बरेली।             फेसबुक से हुई दोस्ती पति पत्नी में बदली परंतु 1 साल ही चला रिश्ता दोस्ती के दलित होने पर गाजियाबाद में ही छोड़कर भाग आया पति बना प्रेमी।  गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की थाना देवरनिया के ग्राम इटौआ में रहनेवाले एक युवक ने उसका फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसके बाद दोस्ती बढ़ाते हुए लगातार मिलने की जिद करने लगा उपरांत प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाए 26 फरवरी 2021 को प्रेम विवाह कर लिया और बतौर पति पत्नी के रूप में गाजियाबाद के संजय नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगे इस बीच पीड़ित ने कई बार अपने परिवार से मिलवाने के लिए कहा तो उक्त आरोपी ने युक्ति के दलित होने की बात कहते हुए मिलवाने से मना कर दिया उसने कहा कि मैंने प्रेम विवाह किया है हम दोनों को जिंदगी बितानी है परंतु आरोप है कि प्रार्थना की गैरमौजूदगी में 5 फरवरी 2022 को अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर वहां से सब सामान समेट अपने गांव आ गया और फेसबुक व्हाट्सएप फोन पर सब जगह प्रार्थिनी को ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 6 मई को शाम के समय उसके ग्राम इटौया मैं स्थित उसके घर पहुंची तो उसने परिवार सहित गाली गलौज कर कर वहां से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी उक्त लोगों ने आरोपी को भूल जाने में ही भलाई बताई पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना ग्राम प्रधान को बताई गई जिस पर ग्राम प्रधान ने उक्त लोगों को अपने पास बुलाया परंतु वह नहीं आए थाना देवरनिया में प्रार्थना पत्र दिया गया परंतु पुलिस के बुलाने पर भी वह लोग आए परंतु कोई भी कार्रवाई नहीं की गई जिससे पीड़ित को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा पीड़ित ने एसएसपी से उक्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है

whatsapp whatsapp