Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सफलतापूर्वक किया गया महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

सफलतापूर्वक किया गया महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन




बरेली         साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालयों मे अंतर महाविद्यालय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या  प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा, मुख्य अतिथि मनोज मंगल तथा विशिष्ठ अतिथि आनंत गोयल तथा वरिष्ठ शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।   प्रतियोगिता का प्रारंभ मुख्य अतिथि मनोज मंगल तथा विशिष्ठ अतिथि अनंत गोयल के द्वारा ट्रायल मैच के द्वारा किया गया। प्राचार्या प्रो अनुपमा मेहरोत्रा तथा कार्यक्रम संयोजिका डॉ प्रीति वर्मा ने प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमे जी एफ कॉलेज शाहजहाँपुर, ए एम पी जी कॉलेज शाहजहाँपुर, गोकुल दास डिग्री कॉलेज मुरादाबाद तथा साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली रहे। ट्रायल के आधार पर पाँच रैंकरस के नाम  अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता नॉर्थ ज़ोन के लिए चुने गए जिसमें कुनिका वर्मा प्रथम, अक्षिता  द्वितीय,गीता  तृतीय, प्रीति यादव चतुर्थ , तथा लता पांचवे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में टी टी एक्सपर्ट के रूप में प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा, अमित सक्सेना ,टी टी एसोसिएशन, सदस्य बरेली को नियुक्त किया गया।प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन में संयोजिका डॉ प्रीति वर्मा सहित डॉ आकांक्षा रस्तोगी, डॉ प्रीति सिंह, डॉ श्वेता मौर्या, डॉ प्रियंका वर्मा, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ महिमा यादव, श्रीमती अफरोज, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ रीना टंडन, डॉ लक्ष्मी, डॉ अंजू मिश्रा, डॉ दिव्या पांडे आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की समस्त वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।

whatsapp whatsapp