Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अलाव की लकड़ी लूटने की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस, क्षेत्र में मचा हड़कंप

अलाव की लकड़ी लूटने की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस, क्षेत्र में मचा हड़कंप


इज्जतनगर के परतापुर भीमनगर में नगर निगम की लकड़ी ले जाते पकड़ा गया एक युवक 



बरेली।     इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर भीमनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम द्वारा अलाव के लिए डाली जा रही लकड़ी को गाड़ी से लोगों द्वारा ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर तत्काल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने हेतु लकड़ी डाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी से लकड़ी उठाकर ले जाना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी नगर निगम के सुपरवाइजर अंकित पटेल ने पुलिस को दी और बताया कि सार्वजनिक उपयोग के लिए लाई गई लकड़ी को पब्लिक द्वारा लूटा जा रहा है। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी ले जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य क्षेत्रवासियों ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी घटना न होने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आपसी सहमति से मामला शांत करा दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक चर्चा और हलचल बनी रही। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

whatsapp whatsapp