Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में आशीर्वाद समारोह आयोजित

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में आशीर्वाद समारोह आयोजित



शिक्षा के साथ संस्कार देता है विद्यालय : दिनेश मलिक


उन्नति के मार्ग पर चलकर नाम रोशन करें छात्र : सुनील कुमार सिंह


बरेली। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पंचम के विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया।

शिशु भारती प्रमुख एवं शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के मीडिया प्रभारी कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में कक्षा चतुर्थ के विद्यार्थियों ने विदाई ले रहे छात्रों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य, कविता और हास्य-व्यंग्य से भरे कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए भावुक क्षण भी व्यक्त किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा और जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें तथा अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करें।

मुख्य अतिथि दिनेश मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, मेहनत और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने भी विद्यालय एवं अपने आचार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर में बिताए गए वर्ष उनके जीवन की अमूल्य धरोहर हैं, जो सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह का वातावरण भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रीमती अलका नवीन, रामेश्वर सिंह, नितिन कुमार, बांकेलाल, संजीव उपाध्याय, बसंत लाल, धीरज सिंह, हिरदेश श्रीवास्तव सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

whatsapp whatsapp