Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बिजली विभाग की लापरवाही से डेरी में करंट, चार भैंस और एक पड़वा की मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से डेरी में करंट, चार भैंस और एक पड़वा की मौत


बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा नगर गोल गेट के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। संजय नगर निवासी बच्चू सिंह की डेरी में करंट आने से चार भैंस और एक पड़वा की मौत हो गई। हादसे से डेरी मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बच्चू सिंह ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को ही बिजली विभाग को सूचना दी थी कि डेरी के पास लगे खंभे में स्पार्किंग हो रही है। उन्होंने कर्मचारियों से तारों की मरम्मत कराने की अपील की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे स्पार्किंग के चलते बिजली काव तार टूटकर अर्थ वायर पर गिर गया, जो नाली के पानी से जुड़ा था। नाली में करंट दौड़ गया और वहीं बंधी भैंसें इसकी चपेट में आ गईं।बच्चू सिंह ने इस संबंध में थाना बारादरी में लिखित शिकायत दी है और बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है और विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

whatsapp whatsapp