नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

वाह री प्रेमनगर पुलिस, मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो दिखा दिया फर्जी निस्तारण

वाह री प्रेमनगर पुलिस, मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो दिखा दिया फर्जी निस्तारण


पीड़ित 2 दिन करते रहे चौकी इंचार्ज को फोन, नहीं उठा


थाने में भी शिकायत ना सुनने पर एडीजी एवं आईजी तक को दिए गए प्रार्थना पत्र


पीड़ित का आरोप चौकी इंचार्ज एवं थाने वाले बना रहे थे समझौते का दबाव


बरेली         एक पीड़िता ने कप्तान ऑफिस में शिकायती पत्र देते हुए प्रेम नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं बताते चलें पुलिस चौकी अशरफ खान छावनी थाना प्रेम नगर क्षेत्र के गायत्री अस्पताल के पीछे रहने वाली रीता जयसवाल पत्नी अंशुल जायसवाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर देर रात लगभग 12 से 1 के बीच आरोपियों द्वारा घर के दरवाजे पर पथराव एवं गाली गलौज किया गया उसी वक्त पीड़ित ने 112 पर मामला दर्ज कराया एवं चौकी इंचार्ज को लगभग 6 बार फोन किया गया परंतु ना तो फोन उठा और ना ही बैक कॉल आई दूसरे दिन 6 अक्टूबर को पुन्हा चौकी इंचार्ज से मिलने की कोशिश की गई एवं फोन भी किया गया फिर भी फोन नहीं उठा तब मजबूरन उसी दिन थाना प्रेम नगर में प्रार्थना पत्र दिया गया कार्रवाई ना होने पर कप्तान ऑफिस एवं दो बार एडीजी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया गया एडीजी ऑफिस से फोन जाने पर थाना प्रेमनगर द्वारा समझौते का दबाव बनाया गया परंतु कार्रवाई ना होने पर उन्हें एडीजी को प्रार्थना पत्र देने पर 14 अक्टूबर 2022 को चौकी इंचार्ज ने फोन कर बताया कि शिकायती पत्र आज ही प्राप्त हुआ है शाम को चौकी इंचार्ज से मुलाकात करने पर उनके द्वारा समझौते का पुनः दबाव बनाया गया समझौता ना करने पर 15 अक्टूबर 2022 को मैसेज प्राप्त हुआ कि मामले का निस्तारण 12 अक्टूबर को ही कर दिया गया है महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा निराधार है सत्य को छुपाते हुए फर्जी निस्तारण किया गया है अगर पुलिस घटनास्थल पर आई होती तो वह भी सीसीटीवी में दर्ज होता महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है

whatsapp whatsapp