Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

होटल के कमरे में मिला युवती का खून से लथपथ शव

होटल के कमरे में मिला युवती का खून से लथपथ शव


लगातार जुड़ते रहे तार से तार, हत्यारे ने खुद भी की आत्महत्या



आखिर क्या चाहता था हत्यारा मंगेतर, राज दफन



बरेली।          मंगलवार कोतवाली छेत्र के पुराने रोडवेज पर उसवक्त सड़क पर भीड़ लग गई जब एक युवती का शव होटल के कमरे में मिलने की जानकारी हुई। रोडवेज के साथ ही कुछ दूरी पर होटल प्रीत पैलेस में एक 26 वर्षीय युवती का शव खून से लथपथ मिला। बताया जा रहा है कि 18 अगस्त की रात आजमनगर निवासी आलम कुरैशी ने कमरा बुक कराया था पहले 5 नम्बर का कमरा लिया पर गर्मी की बात कह कर कमरा बदल लिया और कमरा नम्बर 7 में रुक गया। होटल से मिले पहचान पत्र से हत्यारे का तो पता चल गया था पर युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी कुछी घण्टे की मशक्कत में पता चल गया कि म्रतका फरजाना उर्फ शब्बो को बहला फुसलाकर लेजाने का मामला मंगलवार सुबह ही आलम के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग था। आलम किसी वक्त शब्बो को लेकर होटल आया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवती के शरीर पर कई चोटों के निशान थे। होटल के सफाई कर्मचारी महेश ने जब कमरा देखा तो बदबू आ रही थी और दरवाजा खुला हुआ था

महेश शव देखकर दंग रह गया। 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई मामले की सूचना पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश शर्मा वहां पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की गई। फोटो ग्राफ और फिंगरप्रिंट लिए गए। जब पुलिस ने हत्यारे आलम को ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि सोमवार रात ही उसने फतेहगंज पश्चिमी में धनेटा क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। जिसको अज्ञात में दर्ज किया गया था। उसकी जेब से शाही के गांव हसनपुर निवासी 30 वर्षीय फरजाना उर्फ शब्बो का आधार कार्ड मिला। पुलिस ने जब शब्बो के बारे में जानकारी की तो पता लगा कि सोमवार को मोहम्मद आलम शब्बो को बहला फुसला कर होटल लाया था। इसके बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है शब्बो की छोटी बहन हिना की शादी आलम के चचेरे भाई से हुई थी। सोमवार शाम करीब 4 बजे शब्बो की हत्या के बाद उसने हिना को फोन करके कहा कि उसने शब्बो की हत्या कर दी है। वह खुदकुशी करने जा रहा है। मंगलवार सुबह आलम के खिलाफ थाना शाही में शब्बो को बहला फुसलाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आलम पर पहले भी हत्या सहित दो केस दर्ज हैं। आखिर आलम क्या चाहता था यह राज उसके साथ ही दफन हो गया।

whatsapp whatsapp